ॐDIVYORATHE BHAGAVAD GITA

गोपनीयता नीति

अंतिम बार बदला गया: 2026-10-14

छोटा जवाब

हम आपका नाम, ईमेल, फ़ोन नंबर या पता नहीं माँगते। ऐप चलाने के लिए खाता बनाना ज़रूरी नहीं है। हम आपकी संपर्क सूची, फ़ोटो, या स्थान (location) नहीं पढ़ते।

हम क्या रखते हैं

उपकरण की पहचान

जब आप ऐप पहली बार खोलते हैं, हम एक अनाम उपकरण पहचान (device ID) बनाते हैं। इसी से आपकी पढ़ाई की प्रगति, बुकमार्क और नोट्स आपके फ़ोन से जुड़े रहते हैं। यह किसी व्यक्ति से नहीं जुड़ती।

आपकी अपनी सामग्री

आपके बुकमार्क, हाइलाइट, नोट्स, कहाँ तक पढ़ा — ये हमारे सर्वर पर आपकी उपकरण पहचान के साथ रखे जाते हैं, ताकि ऐप दोबारा खोलने पर वहीं से शुरू हो सके।

तकनीकी जानकारी

ऐप का संस्करण, फ़ोन का प्रकार और त्रुटि (error) की जानकारी — केवल यह समझने के लिए कि कुछ टूटा तो क्यों।

हम क्या नहीं करते

  • आपकी जानकारी किसी को बेचते नहीं, न ही विज्ञापन के लिए साझा करते हैं।
  • ऐप में कोई विज्ञापन नहीं है, इसलिए कोई विज्ञापन-ट्रैकर भी नहीं है।
  • आपके पढ़ने की आदत से कोई प्रोफ़ाइल नहीं बनाते।

सूचनाएँ

रोज़ के श्लोक की सूचना आप कभी भी फ़ोन की सेटिंग में बंद कर सकते हैं। बंद करने पर ऐप पूरी तरह चलता रहेगा।

बच्चे

यह ऐप सबके लिए है। हम जानबूझकर बच्चों से कोई निजी जानकारी नहीं लेते — क्योंकि हम किसी से भी निजी जानकारी नहीं लेते।

अपना डेटा हटाना

आप ऐप के भीतर से अपना पूरा डेटा हटा सकते हैं, या इस पृष्ठ से अनुरोध भेज सकते हैं। हटाने पर आपकी प्रगति, बुकमार्क और नोट्स स्थायी रूप से मिट जाते हैं।

संपर्क

कोई प्रश्न हो तो लिखिए: [email protected]